देहरादून। पूर्व अंतरराष्ट्रीय शूटर जसपाल राणा का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के मूल निवासी जसपाल राणा ने शुक्रवार सुबह मैक्स साकेत अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम धामी ने उनके निधन पर शोक जताया है। जसपाल राणा अपने समय के जाने माने शूटर थे। वो एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट रहे थे।
उन्होंने डबल ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर को भी कोचिंग दी। भारत के ये मशहूर निशानेबाज बाद में कोच बन गए थे। जसपाल राणा एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रहे। शुक्रवार को 49 की उम्र में उनका निधन हो गया। जसपाल राणा भारत के पिस्टल शूटर्स के हाई परफॉर्मेंस कोच की भूमिका निभा रहे थे। जानकारी मिली है कि म्यूनिख में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप से भारत लौटने के दौरान उन्हें कुछ असहज महसूस हुआ। जिसके बाद उन्हें मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
प्रसिद्ध निशानेबाज, पद्मश्री से सम्मानित, भारतीय खेल जगत की गौरवशाली पहचान एवं उत्तराखण्ड के सपूत श्री जसपाल राणा जी के आवास पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
श्री जसपाल राणा जी का निधन भारतीय खेल जगत… pic.twitter.com/SLhsrrxhqz
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 12, 2026
जसपाल राणा के निधन की खबर से भारतीय खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि जसपाल राणा म्यूनिख से भारत वापस लौट रहे थे। वापसी के दौरान ही उन्हें असहज महसूस हो रहा था। जसपाल राणा आईएसएफ वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने गई भारतीय शूटिंग टीम के हाई परफॉर्मेंस कोच के रूप में वहां गए थे। म्यूनिख से नई दिल्ली लौटते समय विमान में ही जसपाल राणा को असहज महसूस हुआ।
फ्लाइट के दिल्ली लैंड करने के बाद भी जसपाल राणा की स्वास्थ्य असहजता कम नहीं हुई तो उन्हें एयरपोर्ट से सीधे साकेत के मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया। मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने जसपाल राणा का उपचार किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया। आईएसएफ वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम के साथ जसपाल राणा भी म्यूनिख से नई दिल्ली वापस लौट रहे थे। जसपाल राणा का जन्म 1976 में उत्तराखंड के एक गढ़वाली परिवार में हुआ था। उनके पिता नारायण सिंह राणा ने 1971 के युद्ध में भाग लिया था. पिता ने ही जसपाल राणा को शुरुआती दौर में शूटिंग के लिए प्रशिक्षित किया था।










































