भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर : हरीश रावत

Corruption is at its peak during tenure of BJP government

रुद्रपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड में भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है। जिससे जनता में हताशा और निराशा का माहोल है।हरीश रावत ने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी।

हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में महंगाई लगातार बढ़ रही है। जिससे आम जनता की कमर टूट चुकी है। बेरोजगार युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, जबकि सरकार रोजगार सृजन के बड़े-बड़े दावे कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सेपूर्व मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि हुई है।

सरकार इस दिशा में पूरी तरह विफल साबित हुई है। इसके अलावा उन्होंने व्यापारियों और किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है। व्यापारी विभिन्न प्रकार की परेशानियों से जूझ रहे हैं. किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।

हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज के समय में भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है. उन्होंने कहा कि सरकार के विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन उन पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है. इससे जनता का सरकार पर से विश्वास उठता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, महिला उत्पीड़न, व्यापारी उत्पीड़न और किसानों की अनदेखी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। कांग्रेस इन जनसरोकारों को अपना प्रमुख चुनावी एजेंडा बनाएगी। कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि जब अच्छे दिन आते हैं तो सभी लोग एक हो जाते हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कांग्रेस के अच्छे दिन आने वाले हैं। पार्टी के सभी नेता एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं रहेगी। सभी लोग मिलकर 2027 के चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here