केंद्रीय शिक्षा मंत्री को किया जाए बर्खास्त : कांग्रेस

Union Education Minister Must Be Sacked

देहरादून। बुधवार को नीट परीक्षा पेपर लीक मामले, सीबीएसई परीक्षा कॉपी जांच और सीयूईटी परीक्षा में गड़बड़ी मामले पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान  कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को बर्खास्त किए जाने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान  कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश के लाखों युवाओं के भविष्य को केंद्र की बीजेपी सरकार ने खतरे में डाल दिया है। इन परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी ने यह साबित कर दिया है कि बीजेपी सरकार देश के युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल रही है।उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को नैतिकता के आधार पर अब तक इस्तीफा दे देना चाहिए था, जब नीट परीक्षा लीक की पुष्टि हुई, लेकिन ताज्जुब है कि अभी तक उन्होंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया।

कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सिर्फ नीट ही नहीं, आज देश में और बीजेपी शासित राज्यों में जो भी परीक्षाएं हो रही हैं, उनमें कोई पारदर्शिता नहीं है।  नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट  जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा, जिसमें देश के होनहार युवा डॉक्टर बनते हैं, उस परीक्षा का पेपर लीक हो जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार एक भी परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित नहीं करवा पा रही है।  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  परीक्षा में शामिल बच्चों के परीक्षा परिणाम उत्तर पुस्तिकाओं के बदले जाने की शिकायत के बाद, इस परीक्षा में शामिल बच्चे अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।

पार्टी नेताओं का कहना है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में जो भी गड़बड़ियां हुई है, उससे साफ हो जाता है कि देश की शिक्षा प्रणाली का क्या हाल हो गया है। ब केंद्र सरकार कह रही है कि नीट परीक्षा भारतीय वायु सेना की मदद से होगी, ये अपने आप में स्वीकार्य करता है कि सिस्टम के क्या हाल हो गए हैं परीक्षा कराने के लिए भी अब सैन्य शक्ति का उपयोग करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here