प्रयाग आईएएस एकेडमी ने फिर लहराया सफलता का परचम

Prayag IAS Academy once again hoisted flag of success

देहरादून। उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम घोषित होते ही प्रदेश भर के अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में प्रयाग आईएएस एकेडमी ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता और मार्गदर्शन का परिचय देते हुए शानदार सफलता हासिल की है।

संस्थान से संबंधित कुछ सफल अभ्यर्थियों में डिप्टी क्लेक्टर पद पर आशुतोष नौटियाल, अमित चंद्र द्विवेदी, फराज मियां,काजल सैनी, डिप्टी एसपी पद पर प्रकृति नेगी, एआरटीओ पद पर विनय कुमार आर्य, विशाल सैनी, उपशिक्षा अधिकारी पद पर – शबनम, निशु सैनी, निधि, बिक्रांत सिंह, गौरव मैथानी, नैंसी कर्नवाल, आयुष बधानी, रचना सिंह, अवधेश कुमार, आशुतोष राणा, हरिओम सिंह, दिव्या जोशी, दीपक लखेरा, आलोक भट्ट, वित्त अधिकारी पद पर- अपूर्वा थपलियाल, अंबरीश प्रसाद नौटियाल, ऋतु बिष्ट, सहायक आयुक्त पद पर – कंचन रावत, योगेश बर्थवाल, नीतिन कुमार, राज्य कर अधिकारी पद पर शशांक राणा, आदेशा चौधरी, कोमल भारती, नीतिन सिंह, श्वेता बिष्ट, शुभम साह, अंजली नेगी, अक्षिता गर्ग, विपाशा गहलोत चयनित हुए हैं।

संस्थान के 65 से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एकेडमी का नाम रोशन किया है। सफल अभ्यर्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय संस्थान के अनुभवी शिक्षकों, व्यवस्थित अध्ययन सामग्री तथा नियमित टेस्ट सीरीज को दिया है। संस्थान के निदेशक आरए खान ने सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रयाग आईएएस एकेडमी का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि योग्य एवं जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी तैयार करना है। संस्थान के निदेशक ने बताया कि सफल अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा अथवा साक्षात्कार किसी न किसी स्तर पर संस्थान से जुड़े थे।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि संस्थान लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है। परिणाम घोषित होने के बाद एकेडमी परिसर में उत्साह का माहौल रहा। सफल अभ्यर्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। संस्थान ने भविष्य में भी प्रदेश और देश को उत्कृष्ट प्रशासनिक अधिकारी देने के अपने संकल्प को दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here