संघ के वरिष्ठ नेता का सगा भतीजा है आरोपी प्रमोद : कांग्रेस

Pramod Nautiyal is real nephew of a senior Sangh leader

देहरादून। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में सामने आए भ्रष्टाचार और चोरी की घटना पर कांग्रेस की और से कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है। उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने बदरीनाथ धाम में दानराशि की कथित चोरी के मामले पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक व्यक्ति का अपराध नहीं, बल्कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की कार्यप्रणाली और सरकार की जवाबदेही पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

दसौनी ने कहा कि जिस व्यक्ति प्रमोद नौटियाल को इस मामले में पकड़ा गया है, वह पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष, पूर्व सूचना आयुक्त तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता विनोद नौटियाल का सगा भतीजा है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध तथ्यों के अनुसार प्रमोद नौटियाल को विनोद नौटियाल के बीकेटीसी अध्यक्ष रहते समिति से जोड़ा गया था। यह मात्र एक सहयोग ही था कि प्रमोद नौटियाल के नियति कारण की स्वीकृति जब तक शासन से आई उस समय बीकेटीसी के अध्यक्ष के तौर पर गणेश गोदियाल नियुक्त हो चुके थे।

दसौनी ने कहा कि आज बीकेटीसी के भीतर लाखों रुपये के खर्च पर भाजपा के वीआईपी नेताओं को विशेष दर्शन कराए जाने के आरोप सामने आते हैं, दानराशि से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं की खबरें आती हैं और सीसीटीवी कैमरों में नोटों की गड्डियां गायब होती दिखाई देती हैं। इसके बावजूद सरकार अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय विपक्ष पर सवाल उठाने का प्रयास कर रही है, जो वास्तविक मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here