पेट्रोल व डीजल का पर्याप्त है स्टॉक : जिला पूर्ति अधिकारी

There is an adequate stock of petrol and diesel

देहरादून। ईरान-अमेरिका युद्ध लो लगभग 3 महीने हो चुके है और अमेरिका द्वारा दोबारा से ईरान पर हमले तेज कर दिए है, ऐसे में भारत समेत अन्य ईंधन आयातक देशों में पेट्रोल, डीजल के दामो में वृद्धि हुई है। वहीं भारत मे भी चौथी बार पेट्रोल, डीजल के दामो में हल्की बढ़त हुई है। वहीं सरकार द्वारा कुछ ही समय के अंतराल में 4 बार ईंधन के दाम बढ़ाने के चलते बाजार में स्टॉक की कमी की अफवाह उड़ने लगी है,जिसके विरुद्ध आज जिला पूर्ति अधिकारी के0के0 अग्रवाल ने राजधानी वासियो से अपील की है कि वह किसी भी अफवाह पर ध्यान ने दे। जनपद में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। उन्होंने जनता से अपील में यह भी कहा कि अनावश्यक रूप से ईंधन का स्टॉक न करें।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि डीएम द्वारा अनावश्यक रूप से स्टॉक रखने व सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल की उपलब्धता जांचने को सभी अधिकारियों के द्वारा पेट्रोल पम्पों का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में विभिन्न तेल कंपनियों के कुल 167 पेट्रोल-डीजल पंप संचालित हैं, जिनमें इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन (आईओसीएल) के 72, भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) के 34, हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) के 41, नायरा के 10 तथा रिलायंस के 10 पेट्रोल पंप शामिल हैं।

सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित समीक्षा की जा रही है तथा तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। वहीं तेल कंपनियों से प्रतिदिन स्टॉक की जानकारी भी प्राप्त की जा रही है। कल शुक्रवार तक के डाटा के अनुसार जनपद के पेट्रोल पंपों पर 2526 किलोलीटर पेट्रोल तथा 2074 किलोलीटर डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। केके अग्रवाल ने बताया कि राजधानी में कहीं भी आपूर्ति प्रभावित होने की कोई सूचना नही मिली है, और सप्लाई निर्बाध रूप से जारी है।

उन्होंने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि राजधानीवासियों को ईंधन की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन द्वारा इस स्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है। जनपद में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है तथा आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here