फायरिंग करने वाला वाहन चोर गिरफ्तार

Vehicle Thief Who Opened Fire Arrested

ऋषिकेश। दून पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चलाए जा रहे अभियान में एक अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया,जिसने पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग तक कर दी। जानकारी के अनुसार 07 अप्रैल की रात्रि में जंगलात बैरियर के पास पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान रानीपोखरी की ओर से आ रही एक कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया। संदिग्धता होने पर पुलिस टीम ने तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्रसारित कर वाहन का पीछा शुरू किया। भागने के दौरान वाहन काली मंदिर के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे टकरा गया, जिसके बाद चालक जंगल की ओर भागने लगा।

पुलिसकर्मियों द्वारा पीछा करने पर आरोपी ने उन पर जानलेवा फायरिंग कर दी, लेकिन पुलिस टीम ने सूझबूझ ने आरोपी इमरान (उम्र22)पुत्र इदरीश निवासी ग्राम सुडाका नूह, हरियाणा,को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस,एक खोखा कारतूस तथा फर्जी नंबर प्लेट लगी स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई।

आरोपी ने एक माह पूर्व अपने साथी के साथ मिलकर ऋषिकेश क्षेत्र से एक डंपर चोरी किया था और इस बार भी घटना को अंजाम देने की योजना से रैकी करने आया था। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी,आरोपी के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में पुलिस पर हमले और अवैध हथियार रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसके फरार साथी की तलाश और चोरी किए गए डंपर की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here