देहरादून। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को पत्र लिखकर कहा है कि वर्तमान में पश्चिम एशिया में चल रहे भीषण युद्ध की त्रासदी से पूरा विश्व प्रभावित हो रहा है। यह परिस्थिति मानव जीवन और प्राणियों के लिए अत्यंत चिंताजनक है। ऐसे में विश्व शांति के लिए सभी स्तर पर पहल की जानी चाहिए।
सच्ची राष्ट्रभक्ति वही है, जो संकट के समय देश और सरकार के साथ अडिग खड़ी रहे। अफवाहों से बचें, सजग रहें और माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सक्षम नेतृत्व पर विश्वास रखें।
आइए, सशक्त भारत के निर्माण में अपना संकल्प दोहराएं। जय हिंद 🇮🇳🙏 pic.twitter.com/qSq3TcSSdh
— Satpal Maharaj (@satpalmaharaj) March 30, 2026
पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंदिर समिति के अध्यक्ष द्विवेदी से अनुरोध किया है कि इस विपरीत समय में हमें विश्वशान्ति के लिए उत्तराखण्ड में स्थापित विभिन्न मंन्दिरों में विशेष पूजा अर्चना एवं शांति यज्ञ का आयोजन करते हुए एकता का संदेश देने का प्रयास करना चाहिये है।
उन्होंने उनसे कहा कि वह अपने स्तर से इस संदेश को प्रसारित करने का प्रयास करें ताकि हम सभी मिलकर विवशान्ति की कामना करते हुए अपने देश के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में एक जुट होकर इस संकट का सामना करने के लिए कृतसंकल्पित हो सकें।










































