ईद पर ग्राहकों के लिए खास ऑफर, उमड़ी रही भीड़
देहरादून। ईद के पावन अवसर पर कोहिनूर आर्ट ज्वेलर्स माजरा की और से ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर पेश किए गए हैं। शोरूम में ज्वेलरी मेकिंग चार्जेस पर भारी छूट दी जा रही है, जिससे खरीदारी करने वालों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
ईद की खरीदारी को खास बनाने के लिए ज्वेलर्स की ओर से ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के आकर्षक उपहार भी प्रदान किए जा रहे हैं। इस विशेष पहल के चलते माजरा स्थित शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है और लोग बढ़-चढ़कर ऑफर का लाभ उठा रहे हैं।
गुणवत्ता, विश्वास और कुशल व्यवहार के लिए प्रसिद्ध कोहिनूर आर्ट ज्वेलर्स ने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। ग्राहकों का कहना है कि यहां उचित दामों के साथ बेहतरीन डिज़ाइन और विश्वसनीय सेवा मिलती है, जिससे हर वर्ग के लोग यहां खरीदारी करना पसंद करते हैं।
शोरूम के स्वामी हाजी इक़बाल शैख ने बताया कि हमारे यहां पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिज़ाइनों, गढ़वाली, कुमाउनी तक की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है, जो खासतौर पर ईद जैसे त्योहारों और शादी-समारोह के लिए उपयुक्त मानी जा रही है।
गुणवत्ता और भरोसे का नाम
वर्षों से अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता, पारदर्शी लेन-देन और सौम्य व्यवहार के लिए प्रसिद्ध कोहिनूर आर्ट ज्वेलर्स ने ग्राहकों के बीच एक मजबूत विश्वास कायम किया है। यहाँ पारंपरिक, आधुनिक और शादी-समारोहों के लिए विशेष डिज़ाइनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। सोना, चाँदी और डायमंड ज्वेलरी के नवीनतम कलेक्शन ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।









































