रुद्रपुर। काठगोदाम कॉलटैक्स नहर में एक मजदूर के गिरने की सूचना मिलने के बाद देर रात तक काठगोदाम पुलिस ने सिंचाई विभाग, जलपुलिस और फायर पुलिस के साथ सर्च अभियान चलाया। रातभर की मेहनत के बाद भी मजदूर का कोई भी सुराग नहीं लगा। जिसके बाद रविवार सुबह एक बार फिर से सर्च अभियान चलाया गया। 24 घंटे बाद नहर में बहे राजमिस्त्री का शव बरामद हुआ।
काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित कॉलटेक्स में नहर में गिर कर एक मजदूर के बहने की सूचना पर पुलिस प्रशासन और सिंचाई विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मजदूर की तलाश के लिए पुलिस प्रशासन ने सर्च अभियान चलाया गया। देर रात उसका कोई भी सुराग नहीं लग पाया। जिसके बाद पुलिस एक बार फिर पुलिस टीम क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। जिसके बाद शव को बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार की दोपहर को कॉलटैक्स के पास एक 45 वर्षीय व्यक्ति की नहर में गिर कर बहने की सूचना मिली।थी. जिसके बाद से मजदूर की तलाशी के लिए नहर में जल पुलिस, फायर पुलिस और सिंचाई विभाग के साथ सर्च अभियान चलाया गया। देर रात तक नहर में उसे तलाशते रहे लेकिन तब कोई भी सुराग नहीं लगा. जिसके बाद आज फिर सर्च किया गया।











































