कांग्रेस नेत्रियों को केन्द्रीय मंत्री के कार्यक्रम में जाने से रोका

Congress leaders were prevented from attending Amit Shah event

ऋषिकेश। उत्तराखंड दौरे पर हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से राज्य के ज्वलंत मुद्दों को लेकर मिलने जा रही महिला कांग्रेसियों को पुलिस ने नेपाली फार्म पर बैरिकेडिंग कर रोक दिया। रोके जाने से महिलाएं भड़क गई। उन्होंने सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला पुलिस के चंगुल से छूटकर पैदल हरिद्वार की ओर भाग निकली। यह नजारा देख पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने भी दौड़ लगाई। ज्योति रौतेला का पीछा किया। सॉन्ग नदी के पुल पर किसी तरह ज्योति रौतेला को रोक लिया गया। इस दौरान भाग रही ज्योति रौतेला का बैलेंस बिगड़ा. वह सड़क पर गिर गई। जिससे वह जख्मी हो गई।

पुलिस किसी तरह ज्योति रौतेला और जिला अध्यक्ष अंशुल त्यागी को हिरासत में लेकर ऋषिकेश कोतवाली लाई। यहां उन्हें समझाने का प्रयास किया। गृहमंत्री अमित शाह के प्रोटोकॉल का हवाला दिया। बावजूद इसके दोनों कांग्रेस नेत्री हरिद्वार जाने की मांग पर अड़ी रही। इस दौरान कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने आरोप लगाया कि पिछले 9 सालों में उत्तराखंड के अंदर क्राइम का ग्राफ बढ़ा है।

भ्रष्टाचार चरम पर है. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई बार सवाल खड़े हो चुके हैं। इस प्रकार की कई समस्याओं को लेकर वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने हरिद्वार जा रही थी, लेकिन पुलिस में उन्हें जबरदस्ती रोक लिया है। सरकार की यह तानाशाही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here