देहरादून। होली का त्योहार राजधानी देहरादून में शांति व सौहार्द के रंगों में सरोबार रहा, जहां दून पुलिस द्वारा शहरभर में अलग-अलग स्थानों पर कड़ी निगरानी बनाई हुई थी। रंगों का त्योहार होली सभी के लिए खास होने के चलते होली की खुशी की आड़ में किसी भी असामाजिक तत्वों को सक्रिय न होने देने के विरुद्ध पुलिस कप्तान दून प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा अपनी पुलिस टीम को शहर भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के साथ ही लगातार चेकिंग प्रभावी बनाये रखने के साथ ही भ्रमणशील रहने के आदेश दिए थे। साथ ही अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी बनाये रखने को कहा था।
जिसके अनुपालन में दून पुलिस के अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र मव अपनी टीम के साथ जनपद के चप्पे-चप्पे पर पूर्ण मुस्तैदी के साथ तैनात रहते हुए होली के पावन पर्व को सकुशल सम्पन्न कराया गया। पुलिस की तत्परता से शहर के किसी भी क्षेत्र में किसी भी प्रकार के हुडदंग की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
दून पुलिस कप्तान के निर्देशों में दून पुलिस द्वारा की गई चाक चौबन्द सुरक्षा व्यवस्था की सभी संभ्रान्त व्यक्तियों तथा आमजनमानस द्वारा प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। दून पुलिस द्वारा सभी को होली की शुभकामनाएं दी गयी है।









































