एसआईआर : 9.41 लाख मतदाता बाहर

एसआईआर : 9.41 लाख मतदाता बाहर

मोहम्मद शाह नजर

देहरादून। SIR : 9.41 lakh voters left out उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार, 3 अक्तूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में अंतिम मतदाता सूची जारी करने के साथ पुनरीक्षण की पूरी तस्वीर सामने रखी। आठ जून 2026 को एसआईआर शुरू होने के समय प्रदेश में 79,60,762 मतदाता थे। 14 जुलाई को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में यह संख्या घटकर 71,33,785 रह गई। इसके बाद दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 3 अक्तूबर को प्रकाशित अंतिम सूची में 71,58,949 मतदाता शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार एसआईआर के दौरान कुल 9,41,685 मतदाता बाहर हुए, जबकि प्री-एसआईआर अवधि में 4,53,459 मतदाता कम हुए थे। इस तरह प्री-एसआईआर और एसआईआर अवधि को मिलाकर कुल 13,95,144 मतदाताओं की कमी हुई। वहीं एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 1,29,872 नए मतदाता जुड़े। इसका परिणाम यह रहा कि ड्राफ्ट सूची के मुकाबले अंतिम मतदाता सूची में 25,164 मतदाताओं की शुद्ध बढ़ोतरी हुई।

एसआईआर की पूरी प्रक्रिया के दौरान मतदाता संख्या में कई चरणों में बदलाव हुआ। 8 जून 2026 को 79,60,762 मतदाता थे। गणना फार्म के वितरण और संकलन के बाद 14 जुलाई को ड्राफ्ट सूची में 71,33,785 मतदाता रह गए। यानी ड्राफ्ट तैयार होने तक 8, 26,977 की कमी हुई। इसके बाद दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का समय 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दिया गया। दावे और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 13 अगस्त से 28 सितंबर तक चली। इस दौरान 1,04,708 आपत्तियां स्वीकार की गईं, जबकि 1,29,872 दावे स्वीकार किए गए। निस्तारण के बाद अंतिम सूची में 71,58,949 मतदाता दर्ज हुए।

विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों की तुलना करने पर प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों में 52 पर मतदाताओं की संख्या बढ़ी, जबकि 18 सीटों पर कमी आई। ड्राफ्ट और अंतिम सूची के बीच सबसे बड़ा सकारात्मक बदलाव हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में और सबसे बड़ी कमी गदरपुर में दर्ज हुई।

हरिद्वार में 4,324, धर्मपुर में 3,539, बीएचईएल रानीपुर में 3,148, कपकोट में 2681, कालाढूंगी में 2,548, में बागेश्वर में 2,089, थराली में 1,831, लोहाघाट में 1,525,चकराता में 1,485, रायपुर में 1,440, रामनगर में 1,383, हल्द्वानी में 1,359, घनसाली में 1,265, बदरीनाथ में 1,262, कोटद्वार में 1,208। इनके अलावा श्रीनगर में 1,198, पिथौरागढ़ में 802, गंगोलीहाट में 387, अल्मोड़ा में 976, सोमेश्वर में 691, जागेश्वर में 535, चम्पावत में 539 और नानकमत्ता में 144 मतदाता बढ़े। गदरपुर में सबसे ज्यादा 4,286 मतदाता घटे मतदाताओं की संख्या में सबसे बड़ी कमी गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में हुई। यहां 1,219 दावों के मुकाबले 5,505 आपत्तियां दर्ज हुईं। यानी दावों की तुलना में आपत्तियां 4,286 अधिक रहीं और ड्राफ्ट की तुलना में अंतिम सूची में इतने ही मतदाता कम हुए। इसके बाद हरिद्वार ग्रामीण में 3,764, किच्छा में 2,936, लक्सर में 2,679, जसपुर में 1, 831, बाजपुर में 1,790, लालकुआं में 1,365, मसूरी में 1,150, भगवानपुर में 1,113 और ऋषिकेश में 1,028 मतदाता घटे।

गदरपुर 4,286, हरिद्वार ग्रामीण 3,764, किच्छा 2,936, लक्सर 2,679, जसपुर 1,831, बाजपुर 1,790, लालकुआं 1,365, मसूरी 1,150, भगवानपुर 1,113, ऋषिकेश 1,028, ज्वालापुर 829, झबरेड़ा 688, सहसपुर 667, देहरादून कैंट 554, पिरान कलियर 379, खटीमा 78, डोईवाला 69, नैनीताल 43 मतदाता कम दर्ज किये गये हैं।

जिला स्तर पर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर ऐसे जिले रहे जहां दावों से अधिक आपत्तियां दर्ज हुईं। हरिद्वार जिले में 22,444 दावों के मुकाबले 23,205 आपत्तियां दर्ज हुईं। इससे जिले में ड्राफ्ट सूची की तुलना में 761 मतदाताओं की शुद्ध कमी हुई। हालांकि हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में अकेले 4,324 मतदाता बढ़े, लेकिन जिले की अन्य सीटों में कमी के कारण कुल जिला आंकड़ा घट गया। ऊधमसिंह नगर में 19,541 दावों के मुकाबले 28,183 आपत्तियां दर्ज हुईं। यानी दावों से 8,642 अधिक आपत्तियां रहीं और जिले में ड्राफ्ट की तुलना में 8,642 मतदाताओं की शुद्ध कमी हुई।

देहरादून जिले में ड्राफ्ट सूची में कुल 11,90,805 मतदाता थे। पुनरीक्षण के दौरान 36,042 दावे और 32,050 आपत्तियां दर्ज हुईं। परिणामस्वरूप जिले में 3,992 मतदाताओं की शुद्ध बढ़ोतरी हुई और अंतिम आंकड़ा 11,94,797 पहुंच गया। देहरादून की तस्वीर हालांकि मिश्रित रही। सहसपुर में 667, देहरादून कैंट में 554, मसूरी में 1,150, डोईवाला में 69 और ऋषिकेश में 1,028 मतदाता घटे। इसके विपरीत चकराता में 1,485, विकासनगर में 486, धर्मपुर में 3,539, रायपुर में 1,440 और राजपुर रोड में 510 मतदाता बढ़े।

उत्तरकाशी :- पुरोला में 321 बढ़े, यमुनोत्री में 260 बढ़े , गंगोत्री में 52 बढ़े, जिला शुद्ध बढ़ोतरी 633
चमोली : बदरीनाथ में 1,262 बढ़े, थराली में 1,831 बढ़े, कर्णप्रयाग में 727 बढ़े, जिला शुद्ध बढ़ोतरी- 3,820
रुद्रप्रयाग : केदारनाथ में 690 बढ़े, रुद्रप्रयाग में 960 बढ़े, जिला शुद्ध बढ़ोतरी- 1,650
टिहरी गढ़वाल : घनसाली में 1,265 बढ़े, देवप्रयाग में 364 बढ़े, नरेंद्रनगर में 308 बढ़े, प्रतापनगर में 357 बढ़े, टिहरी में 308 बढ़े, धनोल्टी में 408 बढ़े, जिला शुद्ध बढ़ोतरी-3,010
देहरादून : चकराता में 1,485 बढ़े, विकासनगर में 486 बढ़े, सहसपुर में 667 घटे, धर्मपुर में 3,539 बढ़े, रायपुर में 1,440 बढ़े, राजपुर रोड में 510 बढ़े, देहरादून कैंट में 554 घटे, मसूरी में 1,150 घटे, डोईवाला में 69 घटे, ऋषिकेश में 1,028 घटे, जिला शुद्ध बढ़ोतरी-3,992
हरिद्वार : हरिद्वार में 4,324 बढ़े, बीएचईएल रानीपुर में 3,148 बढ़े, ज्वालापुर में 829 घटे’’, भगवानपुर में 1,113 घटे, झबरेड़ा में 688 घटे, पिरान कलियर में 379 घटे, रुड़की में 919 बढ़े, खानपुर में 286 बढ़े, मंगलौर में 14 बढ़े, लक्सर में 2,679 घटे, हरिद्वार ग्रामीण में 3,764 घटे, जिला शुद्ध कमी- 761
पौड़ी गढ़वाल : यमकेश्वर में 354 बढ़े, पौड़ी में 201 बढ़े, श्रीनगर में 1,198 बढ़े, चौबट्टाखाल में 377 बढ़े, लैंसडौन में 329 बढ़े, कोटद्वार में 1,208 बढ़े, जिला शुद्ध बढ़ोतरी- 3,667
पिथौरागढ़ : धारचूला में 140 बढ़े, डीडीहाट में 812 बढ़े, पिथौरागढ़ में 802 बढ़े, गंगोलीहाट में 387 बढ़े, जिला शुद्ध बढ़ोतरी- 2,141
बागेश्वर : कपकोट में 2,681 बढ़े, बागेश्वर में 2,089 बढ़े, जिला शुद्ध बढ़ोतरी-4,770
अल्मोड़ा : द्वाराहाट में 618 बढ़े, सल्ट में 783 बढ़े, रानीखेत में 995 बढ़े, सोमेश्वर में 691 बढ़े, अल्मोड़ा में 976 बढ़े, जागेश्वर में 535 बढ़े, जिला शुद्ध बढ़ोतरी-4,598
चंपावत : लोहाघाट में 1,525 बढ़े, चंपावत में 539 बढ़े, जिला शुद्ध बढ़ोतरी-2,064
नैनीताल : लालकुआं में 1,365 घटे, भीमताल में 340 बढ़े, नैनीताल में 43 घटे, हल्द्वानी में 1,359 बढ़े, कालाढूंगी में 2,548 बढ़े, रामनगर में 1,383 बढ़े, जिला शुद्ध बढ़ोतरी-4,222
ऊधमसिंह नगर : जसपुर में 1,831 घटे, काशीपुर में 1,000 बढ़े, बाजपुर में 1,790 घटे, गदरपुर में 4,286 घटे, रुद्रपुर में 366 बढ़े, किच्छा में 2,936 घटे, सितारगंज में 769 बढ़े, नानकमत्ता में 144 बढ़े, खटीमा में 78 घटे, जिला शुद्ध कमी- 8,642

अंतिम मतदाता सूची में कुल 71,58,949 मतदाता शामिल हैं। इनमें 37,37,701 पुरुष, 34,21,036 महिलाएं और 212 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। ड्राफ्ट सूची में पुरुष मतदाताओं की संख्या 37,23,614, महिलाओं की 34,09,954 और थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 217 थी। इस तरह अंतिम सूची में पुरुष मतदाताओं की संख्या में 14,087 और महिलाओं की संख्या में 11,082 की बढ़ोतरी हुई, जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या में पांच की कमी हुई।

वहीं, अंतिम सूची में 18-19 आयु वर्ग के 72,656 मतदाता और 80 वर्ष से अधिक आयु के 1,22,892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में कुल 12,543 मतदेय स्थल हैं।

8 जून को कुल मतदाता   79,60,762
14 जुलाई की ड्राफ्ट सूची             71,33,785
ड्राफ्ट तक कमी                         8,26,977
एसआईआर के दौरान कुल बाहर हुए       9,41,685
प्री-एसआईआर में कम हुए                 4,53,459
प्री-एसआईआर $ एसआईआर में कुल कमी    13,95,144
स्वीकार दावे                           1,29,872
स्वीकार आपत्तियां                       1,04,708
अंतिम सूची के मतदाता                   71,58,949
ड्राफ्ट से अंतिम सूची तक शुद्ध बढ़ोतरी     25,164

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here