विभिन्न दलों के 100 से अधिक लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

विभिन्न दलों के 100 से अधिक लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की उपस्थिति में रविवार का प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में हरिद्वार जनपद से विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लगभग 100 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों एवं नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मनोज धनगर व एससी विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए सभी लोगों का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस का पटका एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर गणेश गोदियाल ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग लगातार कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में भाजपा सरकारों ने देश और प्रदेश को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, पेपर लीक, युवाओं पर लाठीचार्ज और सरकारी एवं सार्वजनिक संपत्तियों को चहेते लोगों को सौंपने जैसी गंभीर समस्याओं की ओर धकेल दिया है। अब भाजपा सरकारें लोगों के मताधिकार और लोकतांत्रिक अधिकारों को भी कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की आस्था के प्रमुख केंद्रों केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिरों में जिस तरह से डांका डाला  गया है, उनका जवाब जनता मांग रही है। देवभूमि की जनता इन मुद्दों को कभी नहीं भूलेगी। गोदियाल ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी साथियों से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की नीतियों की वास्तविकता बताएं और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजेंद्र सिंह शाह, महामंत्री अमरजीत सिंह, हुकम सिंह कठैत आदि उपस्थित रहे। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप शशिपाल जिला संयोजक हिंदू जागरण मंच, दीपक कोली, ब्लॉक अध्यक्ष, नितिन पाल, प्रदीप पाल, अजय पाल, जाहिद अली, सुखपाल, बॉबी चौधरी, कर्मवीर पाल, गुलशन पाल, नीतू चौधरी, निशांत पाल, सुमित पाल, नवीन कुमार, आशीष, पारुल चौधरी, राजपाल, शिशुपाल, तेजपाल, सुभाष पाल, नरेश पाल, किशोर लांबा, सुधीर प्रधान, जगदीश पाल, दीपक पाल, आदित्य पाल, बबलू पाल, प्रमोद पाल, सी. पाल, नरेश पाल, निखिल पाल, नितिन पाल, प्रवीण पाल, हरशरण, मोहित बाबर, बिट्टू, जोगिंदर पाल, राशिद अली, विवेक सैनी, गौरव, राजकुमार, प्रदीप पाल, सचिन पाल, शिवराज सिंह राठौड़, विशाल वशिष्ठ, अनुराग पाल, पवन पाल, रमेश पाल, मुकेश पाल, रविंद्र पाल, राव बरहन, लकी, आशु, आयुष पाल, लव पाल, दीपांशु सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here