करोड़ों की हेरोइन सहित पंजाब का नशा तस्कर गिरफ्तार

Punjab drug smuggler arrested with heroin worth crores

हरिद्वार। धर्मनगरी में नशा तस्करी कर रहे पंजाब के एक शातिर नशा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से करोड़ो रूपये की हेरोइन व तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज कोतवाली गंगनहर पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान जब पुलिस लाठरदेवा अंडर पास के समीप पहुंची तो उसे वहंा खडी कार में एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा दिखायी दिया। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 980 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम गुरविन्दर सिंह पुत्र दलवीर सिंह निवासी ग्राम नारली थाना खालड़ा जिला तरण तारण पंजाब बताया। बताया कि वह पंजाब से किसी नशा तस्कर से उपरोक्त हैरोइन को खरीदकर रूडकी में बेचने लाया था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बरामद हेरोइन की कीमत लगभग 2 करोड़ रूपये बतायी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here