अपने भाई की सुपारी देकर हत्या कराने का आरोपी गिरफ्तार

Man arrested for hiring a contract killer to murder his brother

देहरादून। सम्पत्ति हड़पने के चलते भाई की सुपारी देकर हत्या कराने वाले 50 हजार के ईनामी सौतेले भाई को भी आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात के शूटर सहित दो आरोपियों को पुलिस पूर्व मे ही गिरफ्तार कर चुकी है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते वर्ष 26 मई को जतिन कुमार निवासी जी.एम.एस. रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर तहरीर देकर बताया गया था कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके ममेरे भाई अजय भटेजा के निवास स्थान 58-1 कृष्णा विहार जाखन देहरादून में उनकी हत्या कर दी है।

मामले मे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा मोबाइल सर्विलान्स, सीसीटीवी कैमरों से घटना में शामिल आरोपियो के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए बीती 19 मई को घटना को अंजाम देने वाले मुज्जफरनगर के शातिर अपराधी राजन उर्फ जैकी को गिरफ्तार किया गया था, जिसने पूछताछ में बताया कि उसके द्वारा मृतक अजय भटेजा के भाई अमित भटेजा के कहने पर 26 मई 2025 को अपनी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया के साथ मिलकर अजय भटेजा की तकिये से मुँह दबाकर हत्या की थी। जिस पर पुलिस ने प्रकाश में आये दोनो आरोपियों हुमेरा उर्फ जोया तथा अमित भटेजा की गिरफ्तारी पर ईनाम घोषित किया गया। साथ ही पुलिस ने बीती 23 मई को आरोपी हुमेरा उर्फ जोया को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के बयानों के आधार पर उक्त घटना के मास्टरमाइंड अमित भटेजा की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार उसके सभी सम्भावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही थी।देते हुए सर्विलांस व अन्य माध्यमों से भी अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की जा रही थी। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना में फरार 50 हजार के ईनामी अमित भटेजा को आज जिला न्यायालय के बाहर से गिरफ्तार किया गया, जिसके पास एक बैग से कुछ संपत्ति व गाड़ियों के कागजात बरामद हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि उसका बड़ा सौतेला भाई अजय भटेजा शराब पीने का आदी था जिसके पास देहरादून व मसूरी में कई संपत्तियां थी। उक्त सम्पतियों में आरोपी के पिता का पैसा भी लगा हुआ था। आरोपी द्वारा अजय भटेजा से पूर्व में कई बार अपनी प्रापर्टी में से कुछ हिस्सा देने को कहा गया था पर वह उसे सम्पत्ति में कोई हिस्सा न देकर सारा पैसा अपनी अययाशी व शराब में लुटा रहा था। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here