खुलासाः जमीनी विवाद में सुपारी देकर कराई थी हत्या, दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Hired a contract killer to commit the murder

हरिद्वार। हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारे सुपारी किलर है जिन्होने जमीनी विवाद के चलते हत्याकांड को अजाम दिया था। पुलिस हत्या में इस्तेमाल बाइक और सुपारी की रकम बरामद कर ली है जबकि सुपारी देने वाले मामा-भांजा फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने बताया कि बीती 17 अप्रैल को ज्वालापुर निवासी एक महिला ने कोतवाली ज्वालापुर में शिकायत दी गई कि उनके पति रवि चौहान पुत्र वेद प्रकाश निवासी सीतापुर उम्र 45 वर्ष जो कि घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं जिनका कोई पता नही चल पा रहा है।

मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। लेकिन गुमशुदा का कुछ पता नहीं चल पाया। बीती 19 अर्पै्रल को गुमशुदा रवि चौहान का शव रानीपुर झाल से बरामद हुआ। शव की स्थिति देख पुलिस को शक हुआ कि मृतक की हत्या की गई है। जिस पर पुलिस ने इस एंगल पर जांच शुरू की। इस बीच पुलिस को डिजीटल एविडेंस मिले कि मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति मृतक रवि चौहान को अपने बीच में बैठाकर हरीलोक तिराह ज्वालापुर होते हुए रानीपुर झाल की ओर गए थे।

इन दोनों की जानकारी मिली कि तलाशे जा रहे संदिग्ध में से एक ज्वालापुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर नदीम है। इस पर जब पुलिस हिस्ट्रीशीटर नदीम को पूछताछ के लिए बुलाया गया तो घटनाक्रम की सारी हकीकत सामने आ गई। आरोपी ने अपने साथी दानिश के साथ मिलकर रवि चौहान की हत्या करने की बात कबूलते हुए बताया कि उन्होंने सीतापुर निवासी मामा-भांजे द्वारा दी गई डेढ़ लाख रुपये की सुपारी के चलते ये हत्या की। रकम लेने के बाद दोनों ने पहले मृतक को शराब पिलाई और फिर मारपीट कर उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उन्होंने रवि को मरा समझ उठाकर नहर पटरी रानीपुर झाल पर फेंक दिया ।

जांच में सामने आया कि मृतक रवि चौहान को उसके भाई ने उपहार स्वरूप कुछ जमीन दी गई थी जिस कारण पिछले काफी समय से भाई का दामाद नाराज चल रहा था और अलग-अलग तरीके से मृतक के परिवार का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न कर रहा था। इस विवाद से बचने के लिए मृतक ने रिश्ते के दामाद के नाम एक प्लॉट भी किया लेकिन विवाद नही थमा।

अपने लालच को पूरा करने के लिए आरोपी ने अपने भतीजे के साथ मिलकर मृतक की हत्या की सुपारी दे दी। इस पर पुलिस ने हत्या करने आरोपी हिस्ट्रीशीटर नदीम और दानिश अली को हिरासत में लेकर उनके कब्जे के हत्या के दौरान इस्तेमाल मोटरसाइकिल तथा सुपारी के तौर पर मिली रकम में से बची धनराशि 61 हजार बरामद की। गुमशुदगी को हत्या की धाराओं में तरमीम किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here