पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का हल्ला बोल

Congress attacks hike in petrol and diesel prices

देहरादून। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने रविवार को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में जोरदार प्रदर्शन किये। देहरादून में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एश्लेहॉल चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कर बढ़ती महंगाई के खिलाफ नाराजगी जताई।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार चुनाव खत्म होते ही आम जनता पर महंगाई का बोझ डालने का काम करती है। चुनाव के दौरान राहत देने का दिखावा किया जाता है, लेकिन बाद में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर जनता की जेब पर सीधा असर डाला जाता है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम आदमी, मध्यम वर्ग, किसान, व्यापारी और युवा सभी प्रभावित हो रहे हैं। रसोई गैस से लेकर परिवहन तक हर क्षेत्र में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध जारी रहेगा। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर इस अन्यायपूर्ण निर्णय के खिलाफ लगातार संघर्ष करेगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, पूर्व विधायक मनोज रावत, प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित विभाग मदन लाल, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सुलेमान अंसारी, जिला अध्यक्ष  पछवादून संजय किशोर, जगदीश धीमान, राजेश पुंढिर, सुनील जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, अनूप सक्सेना, वीरेंद्र पंवार, अमरेंद्र बिष्ट, ललित बद्री, राजीव प्रजापति, शुभम सैनी, दिनेश कौशल, अनिल बसनेत, पिया थापा, सत्या पोखरियाल, संजय उनियाल, अभिषेक तिवारी, लकी राणा, मनीष गर्ग, विजेंद्र चौहान, अशोक कुमार, मनीष गर्ग व नीतीश राजोरिया आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here