महिला सहित 6 बुर्जुग चोर गिरफ्तार

6 Elderly Thieves Arrested

देहरादून। ज्वैलर्स के शोरूम से 6 सोने की चेन चुराने वाले महाराष्ट्र के एक अर्तराज्जीय गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चुरायी गयी 6 सोने की चेने बरामद की गयी है। आरोपियों में एक महिला सहित 6 बुर्जग शामिल है जो इस तरह की घटनाए कई राज्यो में अंजाम दे चुके है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती 9 मई को सुरेन्द्र कुमार कक्कड पुत्र स्व. मदन लाल कक्कड निवासी पी.एन.बी. गली, मिल रोड, डोईवाला, जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला में तहरीर देकर बताया गया था कि 8 मई को कुछ अज्ञात महिला व पुरूष ज्वैलरी की खरीदारी करने हेतु उनकी दुकान कंचन ज्वैलर्स मे आये तथा उनको अपनी बातो मे उलझाकर उनकी दुकान मे रखी सोने की 6 चैन चोरी कर ले गये।

मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरो की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसकृपास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों की फुटेज प्राप्त की गई, साथ ही घटना से जुड़ी आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई।

पुलिस द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों से बीती रात एक सूचना के बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन हर्रावाला, डोईवाला से घटना में शामिल 1 महिला सहित 6 आरोपियोें जिनमे पांडुरंग, वासुदेव, सतीश नामदेव शिंदे, मनीष मनोहर मोरे, मंगेश सुर्वे व महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में चोरी की गई शत प्रतिशत ज्वैलरी बरामद की गयी है।

पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त सभी आरोपी मूल रूप से महाराष्ट्र के निवासी है, जो टोली बनाकर ज्वैलर्स शॉंप को चिन्हित करते है तथा एक साथ चिन्हित दुकान मे ग्राहक के रूप मे जाकर उनमें से कुछ लोग दुकान स्वामी को सामान का मोल-भाव करने के बहाने अपनी बातो मे उलझा लेते है तथा अन्य मौका देखकर दुकान मे रखे कीमती अभूषण चोरी कर लेते है, चूंकि वह सारे आरोपीं मे से अधिकांश लोग वृद्ध है, जिस कारण कोई इन पर शक भी नही करता है तथा लोग आसानी से उन पर भरोसा कर लेते है, जिसका फायदा उठाकर यह लोग चोरी की घटना को अंजाम देकर तुरन्त ही अपने मूल निवास महाराष्ट्र के लिए निकल जाते है। पूछताछ में उनके द्वारा देहरादून मे अन्य स्थानो पर भी ज्वैलर्स शॉप में चोरी का प्रयास करने पर दुकानदारो की सजगता के कारण सफल न हो पाने की जानकारी प्राप्त हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here