शानदार फीचर्स के साथ बहुप्रतीक्षित प्रीमियम एसयूवी ‘किआ सोरेंटो’ का भव्य अनावरण

शानदार फीचर्स के साथ बहुप्रतीक्षित प्रीमियम एसयूवी ‘किआ सोरेंटो’ का भव्य अनावरण

​देहरादून। राजधानी दून के ऑटोमोबाइल बाजार में रविवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। चकराता रोड, यमुना कॉलोनी स्थित प्रतिष्ठित ‘शुभ किआ’ (Shubh Kia) शोरूम में किआ मोटर्स की बहुप्रतीक्षित प्रीमियम एसयूवी ‘किआ सोरेंटो’ (Kia Sorento) का एक भव्य समारोह के बीच आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया। आधुनिक तकनीक और दमदार परफॉर्मेंस से लैस इस नई कार ने लॉन्च होते ही उपस्थित ऑटोमोबाइल प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कर लिया।

लॉन्चिंग समारोह का मुख्य आकर्षण कार का पर्दापण रहा। कार्यक्रम में कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) श्री पंकज वीरभान जी के कर-कमलों द्वारा नई ‘किआ सोरेंटो’ का अनावरण किया गया। इस ऐतिहासिक पल के गवाह समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथि श्री मनु गौड़, श्री कुलदीप बुटोला और श्री अर्चित डावर बने। अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में जैसे ही कार से पर्दा उठा, शोरूम में मौजूद लोगों ने करतल ध्वनि के साथ कंपनी की इस नई और अत्याधुनिक पेशकश का जोरदार स्वागत किया।

समारोह के दौरान किआ सोरेंटो के मस्कुलर और एयरोडायनामिक डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और दमदार परफॉर्मेंस की जमकर सराहना हुई। ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों और उपस्थित ग्राहकों ने इसे तकनीक और सुरक्षा का बेजोड़ संगम बताया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में शुभ किआ परिवार के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई। यमुना कॉलोनी शाखा के महाप्रबंधक (जीएम) श्री ललित बिष्ट और बिक्री प्रबंधक (सेल्स मैनेजर) श्री नवीन जोशी ने कार्यक्रम का कुशल संयोजन किया। वहीं, मोथरोवाला-हरिद्वार बाईपास शाखा के महाप्रबंधक श्री पुष्पेन्द्र चौधरी और मानव संसाधन प्रमुख (एचआर हेड) श्री रविंदर सिंह नेगी सहित सभी कर्मचारियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी से इस लॉन्चिंग समारोह को यादगार बना दिया।

समारोह के अंत में शुभ किआ प्रबंधन की ओर से सभी सम्मानित अतिथियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान में एक भव्य भोज (लंच) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शुभ किआ परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी गणमान्य लोगों का हृदय से आभार ज्ञापित किया। प्रबंधन ने विश्वास जताया कि अपनी अत्याधुनिक खूबियों के साथ यह नई कार देहरादून के ग्राहकों की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी उतरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here