देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी शनिवार को चमोली दौरे पर हैं। यहां सीएम धामी ने गढ़वाल के फेमस गौचर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि गौचर मेला हमारी विरासत को सहेजने और हमारी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। ये पीएम मोदी के वोकल फॉर लोकल के आह्वान को धरातल पर उतारने का भी एक सशक्त मंच है।
गौचर मेला हमारी विरासत को सहेजने और हमारी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। ये पीएम मोदी के वोकल फॉर लोकल के आह्वान को धरातल पर उतारने का भी एक सशक्त मंच है। सीएम धामी ने कहा कि हमारे ये मेले पीढ़ियों को आपस में जोड़ते हैं। इन्हें सहेजना और आगे बढ़ाना हम सबका साझा दायित्व है। गौचर मेला हमारी विरासत को सहेजने और हमारी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। ये पीएम मोदी के वोकल फॉर लोकल के आह्वान को धरातल पर उतारने का भी एक सशक्त मंच है।
चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर गौचर एवं आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।
गौचर मेला हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत, लोककला और स्थानीय उत्पादों का जीवंत उत्सव है। यह मेला स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, उद्यमियों एवं उत्पादकों को अपने हुनर और उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने का अवसर प्रदान करता है। साथ ही, यह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान को धरातल पर उतारने का एक सशक्त मंच भी है।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 14, 2026
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा हम चाहते हैं कि हमारे युवाओं को अपने ही गाँव और क्षेत्र में रोजगार मिले। कृषि, बागवानी, पशुपालन, पर्यटन और हस्तशिल्प के माध्यम से उनकी आय बढ़े तथा उन्हें मजबूरी में अपना घर न छोड़ना पड़े। इसी उद्देश्य से हमने पर्यटन नीति, होमस्टे नीति, फिल्म नीति, सौर स्वरोजगार योजना और अन्य रोजगारपरक योजनाओं को आगे बढ़ाया है।
हम चाहते हैं कि चमोली का ऊनी हस्तशिल्प, यहां की दालें, राजमा, मंडुवा, झंगोरा, शहद और जड़ी-बूटियां केवल स्थानीय बाजार तक सीमित न रहें, बल्कि देश और दुनिया के बड़े बाजारों तक पहुंचें। इसी दिशा में हमने हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड की शुरुआत की है। हाउस ऑफ हिमालयाज’ का कारोबार अब तक छह करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है। ये केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि हमारी मातृशक्ति की मेहनत, आत्मविश्वास और आर्थिक आत्मनिर्भरता की कहानी है।
बता दें कि गौचर मेला लंबे समय से आयोजित होता आ रहा है। किसी जमाने में इसे उत्तराखंड का सबसे बड़ा मेला माना जाता था।यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती थी।
इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए उत्तराखंड के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से कलाकार और खिलाड़ी गौचर पहुंचते थे। इसके साथ ही यहां का कृषि मेला भी देश भर में प्रसिद्ध था। मेले में बीते वर्षों में लाई गई लौकी और मूली की लंबाई देखकर मेला देखने आए लोग अचंभित रह जाते थे। गौचर मेला ऐतिहासिक व्यापारिक मेले के रूप में जाना जाता है। जिसमें जिले को लोग बढ़-चढ़ कर भाग लेते है।














































