14 लाख लूट प्रकरण : बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

14 लाख लूट प्रकरण : बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

देहरादून। पटेलनगर में हुई 14 लाख की लूट प्रकरण में बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बड़ोनी की गिरफ्तारी के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को गिरफ्तारी के विरोध और संगठन को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता एसएसपी को शिकायत देने पहुंचे। बजरंग ल के एलान के बाद एसएसपी कार्यकाल की सुरक्षा बढ़ाई गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया।

बजरंग दल के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में एसएसपी कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया। बजरंग दल को इस विरोध प्रदर्शन में कई संगठनों ने समर्थन भी दिया है। पुलिस कार्यालय में बजरंग दल के कार्यकर्ता उग्र हो गए और विवाद बढ़ गया। जिसके बाद एसपी सिटी शेखर सुयाल  ज्ञापन लेने पहुंचे, लेकिन विवाद नहीं थमा।

पटेलनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर को बर्खास्त करने की मांग की। पुलिस के ख़िलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बजरंग दल के कार्यकर्ता एसएसपी ऑफिस में शक्ति प्रदर्शन कर रहे है। गिरफ्तार सिद्धांत बडोनी के साथ बर्बरता का आरोप लगाया जा रहा है। पटेलनगर में लूट प्रकरण और पुलिस पर लगते आरोप के बीच एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मामले की जांच अब एसपी ग्रामीण जया बलोनी को सौंपी है।

इस मामले की जांच अभी तक सिटी सर्किल से हो रही थी। शनिवार को पुलिस कार्यालय में बजरंग दल के विरोध के बीच भी एसएसपी ने भरोसा दिया। एसएसपी ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। पुलिस पर जो आरोप लगे हैं, उसकी भी जांच कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here