सड़क किनारे नाले में गिरने से युवक की मौत

Youth dies after falling into roadside drain

देहरादून। शनिवार तड़के माजरा क्षेत्र में सड़क किनारे बने नाले में गिरने से सेंट जूड स्कूल के एक कर्मचारी की मौत हो गई।  पुलिस ने नाले से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अमित सेमवाल (21) पुत्र रामेश्वर प्रसाद, निवासी माजरा, पटेलनगर के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार अमित सेंट जूड स्कूल की कैंटीन में काम करता था। वह शुक्रवार शाम करीब सात बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद पैदल अपने घर के लिए निकला था, लेकिन रात तक घर नहीं पहुंचा। रात करीब 12.45 बजे माजरा क्षेत्र में सड़क किनारे नाले में एक युवक के फंसे होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और नाले से शव बाहर निकाला।

उसकी आसपास शिनाख्त कराने पर उसकी पहचान अमित सेमवाल के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अमित नाले में गिर गया था और डूबने या तेज बहाव में बहने से उसकी मौत हो गई।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली पटेल नगर प्रभारी विनोद गुसाई ने बताया है कि शुरुआती जांच में यह मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत नाले में गिरकर डूबने या तेज बहाव में बहना प्रतीक हो रहा है। फिलहाल पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here