महाराज ने किया संगलाकोटी में मोटर मार्ग का शिलान्यास

Maharaj Lays Foundation Stone for Motor Road in Sanglakoti

ऐकेश्वर (पौड़ी)। चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकासखण्ड ऐकेश्वर में राज्य योजना से 73 लाख 16 हजार की लागत से बनने वाले तिलखोली मोटर मार्ग के संगलाकोटी बैंड से संगलाकोटी गांव तक द्वितीय चरण स्टेज-सस के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

महाराज ने सोमवार को संगलाकोटी बैंड से संगलाकोटी गांव तक द्वितीय चरण स्टेज-सस के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए कहा कि संगलाकोटी बैण्ड संगलाकोटी गांव के लिए 03 वर्ष पूर्व ग्राम सभा की मांग पर मोटर मार्ग के प्रथम चरण के कार्य को स्वीकृति दी गई गयी थी। दूसरे वर्ष द्वितीय चरण स्टेज 1 का कार्य पूर्ण हुआ और अब तीसरे वर्ष में स्टेज-2 की स्वीकृति प्रदान की गयी। इसमें स्कबर, नालियां, पुस्तों का कार्य पूर्ण होगा।

महाराज ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए सतपुली-रीठाखाल-संगलाकोटी पोखड़ा मोटरमार्ग की स्थिति सुधारी गयी है। संगलाकोटी-भेड़गांव-बड़ेत तथा कोलाबिजोरा पानी के मध्य सड़क न बनने से जो समस्या थी उसको हमने हल किया और रिंगरोड का निर्माण कराया। संगलाकोटी बाजार से कमलपुर इंटर कालेज तक मोटरमार्ग का निर्माण कराया। उन्होंने कहा कि आपदा से संगलाकोटी बाजार में जो समस्या थी नाली निर्माण, सड़क टाइल्स लगाना व मलबा हटाना उसको हमने पूर्ण किया है।

इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राकेश नैथाण, जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह, बूथ अध्यक्ष हरीश पोखरियाल, पूर्व प्रधान पार्वती देवी, मण्डल महाम‌ंत्री सुनील रावत, भाजपा युवा नेता सुयश रावत, बीडीसी सदस्य सुभाष जोशी, भगवान सिंह, शक्ति केन्द्र संयोजक अनिल, पोखड़ा भाजपा मण्डल अध्यक्ष शैलेंद्र, पूर्व प्रधान महेन्द्र सिंह, शोभा राम, उमेश पोखरियाल व सोवन सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here