मूलचंद शीर्षवाल जिलाध्यक्ष व ज्योति भट्ट महामंत्री निर्वाचित

मूलचंद शीर्षवाल जिलाध्यक्ष व ज्योति भट्ट महामंत्री निर्वाचित

देहरादून। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की देहरादून जिला कार्यकारिणी के चुनाव गुरुवार को संपन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया के बाद संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। मूलचंद शीर्षवाल को जिला अध्यक्ष, ज्योति भट्ट ध्यानी को जिला महामंत्री तथा देवेंद्र चमोली को जिला कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठन की जिला इकाई को नई जिम्मेदारियां मिली हैं।

इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश महासचिव गिरीश पंत ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार कई तरह की चुनौतियां सामने आ रही हैं। ऐसे दौर में पत्रकार संगठनों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। संगठन को पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ उनके विभिन्न मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

प्रदेश अध्यक्ष उमा शंकर प्रवीण मेहता ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि नई जिला कार्यकारिणी पत्रकारों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के आधार पर उठाएगी और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी पत्रकारों को साथ लेकर काम करेगी। इससे पत्रकारों की समस्याओं को सामूहिक रूप से संबंधित मंचों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर रक्तदाता  शिरोमणी  अनिल वर्मा व पर्यावरणविद जगदीश बावला ने भी अपने विचार  व्यक्त  किये। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में कई तरह की चुनौतियां सामने आ रही हैं। ऐसे में संगठन की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होने कहा की जर्नलिस्ट यूनियन प्रदेश में पत्रकारों की समस्या को तत्परता से उठाने वाली पहली यूनियन है तथा इस यूनियन द्वारा पत्रकारों के  हितों के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं ।

उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिला कार्यकारिणी पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, संगठन को मजबूत करने तथा पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को संबंधित मंचों तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करेगी। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मूलचंद शीर्षवाल, जिला महामंत्री ज्योति भट्ट ध्यानी और जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र चमोली ने अपने निर्वाचन के लिए संगठन के सदस्यों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा। पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और उनके हितों के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान निवर्तमान जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह नज़र ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का विवरण रखा। इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष ललिता बलूनी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, एसपी उनियाल, अधीर मुखर्जी, द्विजेन्द्र  बहुगुणा, संजय अग्रवाल, आरती वर्मा,  जावेद ,नवीन बडथ्वाल, किशन सिंह गुसाई, सतीश कुमार पुंडीर, वीरेश रोहिला, दीपक कुमार गुप्ता, विश्वजीत, अफरोज खान, मोहम्मद खालिद ,रक्षा शर्मा, दीपिका आनन्द, राजीव आनन्द,  आरिफ खान, विरेन्द्र दत्त गैरोला, जाहिद, धर्मेन्द्र  प्रसाद भट्ट , स्मिता खन्डूरी, सोनाक्षी, विकास चौहान, विजय लक्ष्मी, सौरभ ढौंडियाल, ललित मोहन लखेडा, हरिद्वार प्रेस क्लब के महामन्त्री सूर्यकांत बेलवाल, जगदीश सिंह रावत, रामपाल  भारती, सी आर भट्ट, प्रताप सिंह समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here