देहरादून। उत्तराखंड में स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी क्रम में 9 नवंबर 2026 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून कचहरी स्थित शहीद स्थल पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी है।
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी एवं उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन किया। राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
उत्तराखण्ड अपनी स्थापना के 26वें वर्ष में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर निरंतर अग्रसर है। इन वर्षों में प्रदेश ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं केंद्र सरकार के सहयोग से हमारा प्रदेश सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।
इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @KhajanDassBJP जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 9, 2026
उत्तर प्रदेश से अलग एक पर्वतीय राज्य उत्तराखंड बनाने में प्रदेश के आंदोलनकारी की एक बड़ी भूमिका रही है। क्योंकि एक लंबे संघर्ष के बाद और करीब 40 से अधिक आंदोलनकारी के बलिदानों के बाद एक पृथक उत्तराखंड राज्य मिला। यही वजह है कि हर साल स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शहीद स्थल पहुंचकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शहीद स्थल पहुंचे जहां उन्होंने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। हालांकि, इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों ने तमाम मांग पत्रों को भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा।














































