दोस्त के दफ्तर में युवक की मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

Young man dies at friend's office

देहरादून। शनिवार देर रात रायपुर के रक्षा विहार में  दोस्त के कार्यालय में हुए किसी विवाद में एक युवक की मौत हो गई। मौके से दोस्त ही घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने दोस्तों पर धारधार हथियार से हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोस्तों ने घटनास्थल से साक्ष्य भी मिटाए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

शनिवार की देर रात रायपुर निवासी युवक इफ्तकार अपने कुछ दोस्तों के साथ युवक अनस के कार्यालय में था। इसी दौरान आधी रात को कुछ विवाद हुआ और युवक इफ्तकार घायल हो गया। घायल अवस्था में साथ में मौजूद दोस्त उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई।सूचना पर परिजन पहुंचे तो उन्होंने दोस्तों पर युवक की हत्या करने के आरोप लगाये है।

मृतक के भाई अनस ने आरोप लगाते हुए कहा कि दोस्तों ने विवाद में उसके भाई की धारधार हथियार से हत्या की है। घटनास्थल पर सभी साक्ष्य भी मिटाए गए है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मृतक इफ्तकार तीन भाई और उसकी छह बहने है। भाइयो में मृतक सबसे छोटा है और इंदिरा मार्किट में कपड़े की दुकान चलाता है। शनिवार रात को वह दुकान से आकर घर के पास ही दोस्त अनस के कार्यालय में चला गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here