विधानसभा चुनाव में महिला कांग्रेस को उचित प्रतिनिधित्व दिया जायेगा : गावडे

Uttarakhand Congress in-charge Sunita Gawde

देहरादून। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी सुनीता गावडे के प्रदेश आगमन पर गुरुवार को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा, राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सहप्रभरी पूनम पंडित ने भी प्रतिभाग किया।

बैठक में प्रदेश प्रभारी सुनीता गावडे ने महिला कंाग्रेस पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हमें बूथ स्तर पर महिला कांग्रेस की उपस्थिति दर्ज करते हुए प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अपना बूथ मजबूत करना है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा विधानसभा चुनाव में महिला कांग्रेस को उचित प्रतिनिधित्व दिया जायेगा तथा जहां भी महिला कांग्रेस प्रत्याशी मजबूत होंगे वहां पर उन्हें पूर्ण मौका दिया जायेगा।

प्रदेश प्रभारी सुनीता गावडे ने कहा कि भाजपा सरकारें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, आज देश एवं प्रदेश में भाजपा सरकारों में सबसे अधिक अत्याचार महिलाओं पर हो रहे हैं, हमें भाजपा सरकार की इस महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ भी पूरी मजबूती से लडना है।

इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस मल्लिकार्जुन खडगे, राहुल गांधी, अल्का लाम्बा व प्रभारी एवं सहप्रभारी के मार्गदर्शन में महिला कांग्रेस प्रदेश में मजबूती के साथ मुख्य संगठन से कंधे से कंधा मिलाकर आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की पुनः सत्ता में भारी बहुमत वापसी के लिए सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा विगत समय में अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित सरकार के खिलाफ जनहित के मुद्दों पर आयोजित कार्यक्रमों की भी जानकारी दी।

बैठक में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोर्डिनेटर शिवानी थपलियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष आशा डोबरियाल शर्मा, चन्द्रकला नेगी, महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा, शोभा बडोनी, जिलाध्यक्ष पूनम सिंह, रश्मि पटवाल, आशा रावत, अंशुल त्यागी, लता जोशी, महासचिव पुष्पा पंवार, निधि नेगी, सुशीला शर्मा, अनुराधा तिवाडी, सरिता बिष्ट, दर्शनी रावत, सरिता कुरैशी, गार्गी राय, रेखा ढींगरा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here