बुक बैंक के नौवें स्थापना दिवस पर सौ बच्चों को मिलेगा बस्ता : आरिफ खान

The 9th Foundation Day of the Book Bank

देहरादून। नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) बुक बैंक के नौवें स्थापना दिवस पर लगभग सौ बच्चों को स्टेशनरी व बैग वितरित किये जाएंगे। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि एनएपीएसआर की और से हर साल मार्च में अपने स्थापना दिवस के अवसर पर लगभग सौ बच्चों को स्टेशनरी वितरण की जाती है जिसके लिए एक बैठक एनएपीएसआर के रायपुर स्थित कार्यालय मे आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी कृष्ण कुमार अरोड़ा ने व संचालन संस्था के अध्यक्ष आरिफ खान की। 31 मार्च महावीर जयंती के अवसर पर बच्चों को स्टेशनरी दी जाएगी।

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिये करियर काउंसलर की और से उनकी काउंसलिंग की जायेगी। बच्चों को अवसाद व नशे की लत से बचाने को मनोवैज्ञानिक जानेमाने मनोचिकित्सक पवन शर्मा काउंसलिंग करेंगे। बैठक मे शिक्षिका व समाज सेविका विभा नौडियाल, समाज सेविका अनुराधा भान, कविता खान, अफसाना सुल्तान, गार्गी नौडियाल, अमर सिंह, मनेंद्र साही, रामचन्द्र यादव व आलियाह खान आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here