इस बार जनता बदलाव के मूड में : पोखरियाल

देहरादून। आज दून शहर में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने भव्य रैली निकाली गई। इस दौरान वीरेंद्र पोखरियाल ने जनता से समर्थन मांगा। वही कांग्रेस मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा नगर निकाय चुनाव में जनता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। उन्होंने कहा लोगों का जोश इस और इशारा कर रहा है कि लोग बदलाव के मूड में हैं।

सोमवार को राजधानी  दून में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने देहरादून शहर में महारैली को सफल बनाने के लिए दून की महान जनता का हार्दिक धन्यवाद और आभार प्रकट किया। वहीं आज इस कांग्रेस की महारैली में दून की जनता और कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखा स्पष्ट होता है कि इस बार जनता बदलाव के लिए पूरी तरह से मुड में हैं,  बता दे कि आज जनता ने यह भी कह दिया कि इस बार देहरादून शहर की चाबी पोखरियाल राज्य आंदोलनकारी को ही सौंपें ने का मन में ठान ली है।

Congress mayor candidate Virendra Pokhriyal

 इस अवसर पर  कांग्रेस से देहरादून महापौर प्रत्याशी राज्य आंदोलनकारी विरेंद्र पोखरियाल  ने कहा कि  नगर निगम देहरादून में भाजपा ने 15 साल राज किया ,और उसके पास गिनाने के लिए एक भी उपलब्धि नहीं है। क्योंकि धरातल पर भी लोगों को ऐसा कोई विकास दिखाई नहीं दे रहा है।   साथ ही पोखरियाल ने देहरादून को सुव्यवस्थित रूप में “ग्रीन दून मेरा देहरादून” का नारा दिया।  उन्होंने कांग्रेस को वोट देकर प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।

देहरादून में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल की चुनावी महारैली दून शहर में राजपुर रोड, घंटाघर, मुख्य बाजार पल्टन बाजार, सहारनपुर चौक, डिस्पेंस्री रोड, चकराता रोड, आदि शहर में निकाली गई जिसमें जनता ने खूब स्वागत किया और जीत का आर्शिवाद दिया।

इस मौके पर  कांग्रेस मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि भाजपा जिस ट्रिपल इंजन की बात आज कर रही है वह ट्रिपल इंजन पहले भी था. जनता भाजपा के लोगों को जीताती आ रही है, लेकिन फिर भी जनता परेशान है. आज चुनाव में जिस ट्रिपल इंजन की बात बीजेपी करती है उसका असर चुनाव जीतने के बाद दिखने को नहीं मिलता है. वही उन्होंने कहा यह बीजेपी का तुष्टिकरण का नजरिया है. उन्होंने कहा देहरादून की पढ़ी-लिखी जनता इस विषय को बेहद अच्छे से जानती है.

इस  दौरान उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, निकाय पूर्व नेता प्रतिपक्ष चकराता विधायक प्रीतम सिंह,चुनाव सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव गुरदीप सप्पल, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जसविंदर जोगी, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजकुमार, पार्षद प्रत्याशी मोनिका चौधरी, निखिल कुमार, प्रिया थापा, नितिन चंचल, गगन छाछर, राजेश उनियाल, सौरभ उनियाल, , प्रदीप जोशी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here