दसवीं की छात्रा से दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज




नैनीताल। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक दसवीं की छात्रा के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता का दोस्त ही है। उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बैंक्वेट हॉल में 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप किया है।

पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 10वीं क्लास में पढ़ती है.।  उनकी बेटी घर से रोते हुए फोन पर किसी दोस्त से बात कर रही थी, जिसे उन्होंने सुन लिया। परिजनों ने जब बेटी से बात की तो उसने आपबीती अपने माता-पिता को सुनाई। पुलिस को जो शिकायत मिली है, उसके मुताबिक छात्रा का एक दोस्त है।

दोस्त ने ही प्यारा का झांसा देकर  को पीड़िता को बैंक्वेट हाल बुलाया था। आरोप है कि वहां पर पिथौरागढ़ के दो और युवक पहले से ही मौजूद थे। तीनों ने बारी-बारी से नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here