देहरादून कोठी कांड में बड़ा एक्शन : पूर्व SSP खंडूड़ी और SHO पर कार्रवाई की संस्तुति

Action Against Former SSP Khanduri and SHO

देहरादून। क्लेमेंटटाउन इलाके में पूर्व नौसेना अधिकारी के आवास को गिराए जाने के मामले में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण ने गंभीर लापरवाही का संज्ञान लिया है। प्राधिकरण ने उस समय के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूड़ी और क्लेमेंटटाउन के तत्कालीन थाना प्रभारी नरेंद्र गहलावत के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश राज्य सरकार को भेजी है।

मामला जनवरी 2022 का बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता कुसुम कपूर ने आरोप लगाया था कि क्लेमेंटटाउन स्थित उनके घर में कुछ लोग जबरन दाखिल हुए, घर के सामान को नुकसान पहुंचाया और पूरी कोठी को ध्वस्त कर दिया। पीड़िता का कहना था कि घटना की जानकारी पुलिस को देने के बावजूद समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

प्राधिकरण द्वारा की गई जांच में सामने आया कि घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके का उचित निरीक्षण नहीं किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया का पालन भी समय पर नहीं हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस लापरवाही के कारण शिकायतकर्ता को आर्थिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान उठाना पड़ा, साथ ही उनके अधिकारों का भी हनन हुआ।

जांच के आधार पर प्राधिकरण ने माना कि उस समय के एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी और थाना प्रभारी नरेंद्र गहलावत की कार्यशैली में गंभीर चूक रही। इसी आधार पर उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here