अतिवृष्टि से मची तबाही, मकान और वाहन मलबे में दबे




रुद्रप्रयाग। जिले में अतिवृष्टि से भारी तबाही हुई है। केदारघाटी में अतिवृष्टि के कारण रुमसी गदेरे ने तबाही मचाई है। बेड़ू बगड़ और चमेली गांवों में शुक्रवार देर रात अतिवृष्टि हुई। गांव के लोगों का कहना है कि देर रात बादल फटा है। इलाके में भारी तबाही मची है। कई घर और वाहन मलबे में दब गए।

रेस्क्यू टीमें मौके ले लिए रवाना हुईं। शुक्रवार की रात रुद्रप्रयाग जिले के रुमसी गदेरे के पास स्थित बेड़ू बगड़ और चमेली गांव वालों के लिए दर्द लेकर आई। लोग गहरी नींद में सोए थे कि रात में भयानक आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। घर से बाहर निकले तो तब तक अतिवृष्टि तबाही लेकर आ चुकी थी।

रात में किसी तरह जान बची। सुबह के उजाले में अतिवृष्टि द्वारा मचाई गई तबाही का मंजर आंखों के सामने था। किसी का घर मलबे में दब गया था तो अनेक वाहन भी मलबे के नीचे दबे पड़े थे। कई वाहनों का तो पता ही नहीं चल पाया।

शनिवार सुबह इलाके में लोगों के सामने खौफ का मंचर था।  हर जगह मलबा ही दिखाई दिया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता था कि रात में कितना भयानक जल और मलबे का सैलाब आया होगा। गांव का इंटर भी गांव में मची तबाही की कहानी कह रहा है।







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here