रैलियों में सुरक्षा व्यवस्थाओं के पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश
देहरादून। शहर के नवनियुक्त पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा शहर की कमान संभालने के साथ ही राजधानी की जिन प्रमुख चुनौतियां से निबटना अपनी प्राथमिकता बताई थी उन चुनौतियो में से एक शहर के यातायात में सुधार हेतु अवसर तलाशने को आज उनके द्वारा अपनी टीम के अधिकारियों संग शहर के अलग- अलग रास्तों के निरीक्षण किया।
राजधानी देहरादून राजधानी होने के साथ साथ सरकार के कार्यस्थल गढ़ होने के चलते राजधानी में आये दिन कोई न कोई धरना प्रदर्शन व रैली निकलती ही रहती है, जिसके चलते अमूमन बीते कुछ सालों से बढ़ते वाहनो का दबाव झेल रहा शहर उन रैलियों व प्रदर्शन के चलते यातायात जाम की प्रमुख वजह बन जाता है। जिस क्रम में आज पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा ग्राउंड जीरो पर उतरकर प्रदर्शनों व रैलियों से प्रभावित होने वाले सड़को का पैदल टीम संग निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कप्तान द्वारा उपस्थित अधिकारियों से धरना-प्रदर्शनो व रैलियों के दौरान पुलिस बल द्वारा किये जाने वाले सुरक्षा प्रबंध व बैरिकेडिंग स्थलों की जानकारी करते हुए निरीक्षण किया।
निरीक्षण के उपरांत कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा कर अधिकारियों को धरना-प्रदर्शनो व रैलियों के दौरान किसी भी अनहोनी से बचने व व्यवस्था व स्थिति को काबू में रखने को चारों और से सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध करने सहित पुलिस व्यवस्था से आमजन अथवा स्कूली बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे, इस बात का खास ख्याल रखने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी रास्ते को सुरक्षा दृष्टि से बंद किया जाता है तो पुलिसबल द्वारा उसकी सूचना समय से प्रसारित व प्रचारित की जानी होगी।
गौरतलब है कि विधानसभा सत्र के दौरान भी रिस्पना क्षेत्र में आवागमन प्रतिबंधित किये जाने के चलते स्कूली बच्चो व स्थानीय लोगो को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है, वहीं पुलिस मुख्यालय व सचिवालय के घेराव को जाने वाले प्रदर्शनों में अक्सर ही उक्त मार्ग पर पड़ने वाले स्कूल के बच्चों को भी दिक्कत देखने को मिलती है। बैठक व भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकार नगर/डालनवाला/ यातायात, निरीक्षक डालनवाला/ यातायात व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।









































