जनसेवा केन्द्र की आड़ में फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोपी गिरफ्तार

Accused arrested for preparing fake documents

हरिद्वार। जनसेवा केन्द्र की आड़ में फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोपी बिहार के एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से भारी मात्रा में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, मोहरें व इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद किये गये है।

जानकारी के अनुसार बीते दिनों कोतवाली कलियर पुलिस को एलआईयू के सहयोग से एक सूचना मिली कि क्षेत्र में एक व्यक्ति जनसेवा केन्द्र की आड़ में फर्जी दस्तावेज बनाने के काम में जुटा हुआ है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस व एलआईयू टीम द्वारा पिरान कलियर क्षेत्र में चारमीनार के पीछे स्थित अलीशान होटल के शाहिदा मानवाधिकार जनसेवा केन्द्र का बोर्ड लगे कमरे में छापेमारी की तो एक व्यक्ति स्थानीय तथा बाहरी राज्यों के लोगों के जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व पैन कार्ड आदि बनाता हुआ पाया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम शहनवाज पुत्र मौ. प्यारे निवासी ग्राम दाउदपुर थाना साहिबगंज जिला मुजफ्फरपुर बिहार हाल पता अलीसान होटल पिरान कलियर जिला हरिद्वार बताया। उसने खुद को मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष होने का दावा किया तथा होटल आलीशान में सीएससी सेन्टर चलाकर सेन्टर में लोगों के मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र और अन्य कागजात बनाने की जानकारी दी।

पुलिस ने उसके जारी किए गये दस्तावेजों जन्म प्रमाण पत्र का अवलोकन करने पर पाया गया कि सभी जन्म प्रमाण पत्रों पर सीरियल नं. 1 अंकित है जिस पर उत्तराखण्ड राज्य का लोगो बना हुआ है। उक्त प्रमाण पत्रों पर उत्तराखण्ड सरकार अंग्रेजी व हिन्दी में छपा हुआ है। अधिकाशं प्रमाण पत्र हरिद्वार में निवासरत व्यक्तियों बने हुए हैं तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग नगर निगम रूद्रपुर के लेटर पैड पर जारी किये गये हैं।

पुलिस ने मौके से नगर पंचायत पिरान कलियर के ईओ से सम्पर्क कर व्हाटसअप पर उक्त जन्म प्रमाण पत्र की फोटो भेजकर जानकारी की गयी तो उनके द्वारा बताया गया है कि इस प्रमाण पर दो मोहर लगी है तथा कलियर में जन्म प्रमाण पत्र पर मैं ही हस्ताक्षर करता हूं, ये मेरे हस्ताक्षर नहीं है, यह प्रमाण पत्र फर्जी हैं।

मानवाधिकार आयोग का पहचान पत्र भी फर्जी पाया गया। कड़ी पूछताछ में आरोपी शहनवाज ने बताया कि कुछ डाक्यूमेन्ट वह खुद गूगल पर ऑनलाईन बनाता है और कुछ डाक्यूमेन्ट ऑनलाइन मंगाकर प्रिन्ट निकलवाकर लोगों को देता है। जानकारी के मुताबिक आरोपी अब तक लगभग एक हजार से अधिक जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज बना चुका है।

शहनवाज की दुकान की तलाशी से 45 कूटरचित जन्म प्रमाण पत्र एक लैपटाप, लैपटाप चार्जर, एक माउस व एक मोबाइल फोन रेडमी व 6 आधार कार्ड, व 7 अलग अलग मोहरें बरामद हुयी है जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पिरान कलियर पर मुकदमा किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here