सेक्सटॉर्शन’ रैकेट गैंग का फरार आरोपी गिरफ्तार

Fugitive Accused from ‘Sextortion’ Racket Gang Arrested

देहरादून। एसटीएफ और गोवा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में देहरादून से सेक्सटॉर्शन’ रैकेट गैंग के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर गोवा के मापुसा थाना क्षेत्र में करोड़ों की रकम ऐंठने का आरोप है। उसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने इस प्रकार की घटनाओं को अन्य राज्यों में भी अंजाम दिया है।

उत्तराखंड एसटीएफ ने गोवा के नार्थ गोवा जनपद के मापुसा पुलिस स्टेशन में दर्ज मुकदमें में फरार आरोपी सलमान खान निवासी देहरादून को थाना नहेरु कालोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर खुद को दिल्ली नारकोटिक ब्यूरो का ऑफिसर बताता था। उसने मापुसा नार्थ गोवा में मुंबई के एक बिजनेसमैन से करोड़ों रुपये की उगाही की।

इस घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए गोवा पुलिस ने पहले उसके घर पर दबिश। जहां से आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। उसके बाद आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने परिचित इमाद निवासी बेहट सहारनपुर के साथ अगस्त 2023 में कालका दिल्ली निवासी निवेदिता शर्मा से उसके घर पर मिला। जहां पर मो.आयान ,मोहम्मद वसीद, फैजान फरजान, यासर, राज चौधरी और हरिद्वार निवासी भुवन अरोड़ा से आरोपी की मुलाकात हुई।

आरोपियों ने मिलकर एक ‘सेक्सटॉर्शन’ रैकेट गैंग बनाया। यह गैंग इस रैकेट के तहत लड़कियों का इस्तेमाल करके अमीर बिजनेसमैन को टारगेट करता था। उन अमीर लोगों से अश्लील काम करवाते थे। अमीर बिजनेसमैन लोगों की रेप्युटेशन खराब करने की धमकी देकर खुद को दिल्ली में नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारी होने का दावा करके उनको बंधक बनाकर, धमका और मारपीट कर उनसे मोटे पैसे ऐंठते थे।

 आरोपी ने योजना बनाकर निवेदिता शर्मा के माध्यम से पीड़ित मुंबई निवासी कारोबारी को अपने जाल में फंसाया। नार्थ गोवा में विला हाउस फॉरेस्ट कुचेलिया मापुसा को किराये पर लेकर उसमें वीडियो कैमरे फिट किये। योजना के तहत पीड़ित बिजनेसमैन को मिलने के लिए बुलाकर महिला निवेदिता शर्मा उसके साथ विला में रुक गयी। रात में साथी आरोपियों ने योजना के तहत विला में घुसकर खुद को दिल्ली नारकोटिक ब्यूरो टीम का बताया। साथ ही उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसे बंधक बनाया। उसके साथ मारपीट की। आखिर में उससे करोड़ों रुपए ऐंठ लिए।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया पीड़ित के द्वारा पुलिस के पास शिकायत करने के बाद, दो संदिग्धों, निवेदिता शर्मा, भुवन अरोड़ा निवासी हरिद्वार को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया गया। इसी क्रम में इस गैंग के अन्य सदस्यों को भी गोवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंग का सरगना आरोपी सलमान खान घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। जिसे देहरादून से गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here